रायपुर

रायपुर को बाढ़ नियंत्रण के लिए 200 करोड़ मिलेंगे
01-Jun-2024 6:38 PM
रायपुर को बाढ़ नियंत्रण के लिए 200 करोड़ मिलेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जून। नेशनल डिजेस्टर मैनेजमेंट अथारिटी ( एनडीएमए) ने  रायपुर को  देश के ऐसे 9 शहरों में से चयन किया है, जिन्हें अर्बन फ्लड रिस्क मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए कुल 200 करोड़ का अनुदान मिलेगा। इसमें केन्द्रान्श 75 प्रतिशत 150 करोड़ रूपये एवं राज्यान्श 25 प्रतिशत 50 करोड़ का रहेगा। रायपुर के साथ भोपाल, पटना, त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, जयपुर, कानपुर, विशाखापट्टनम शामिल हैं।  

इन शहरों को इस फण्ड के मद से कुल 1800 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर शहर को इस हेतु नेशनल डिजेस्टर मैनेजमेंट अथारिटी एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्रालय के दिशा - निर्देशों के अनुरूप कार्ययोजना तत्काल बनाकर नेशनल डिजेस्टर मैनेजमेंट अथारिटी को भेजने निर्देशित किया गया है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने केन्द्र सरकार के दिशा - निर्देश अनुसार कार्ययोजना अतिशीघ्र बनाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैँ।


अन्य पोस्ट