रायपुर

बुलेट न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला पुलिस वाले ने
01-Jun-2024 6:36 PM
बुलेट न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला पुलिस वाले ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जून। पुलिस कर्मी ने दहेज में बुलेट न मिलने पर  अपनी नव विवाहिता पत्नी के साथ मारपीट गाली गलौज की। पीड़िता श्रीमती वर्षा नायक माता-पिता के साथ आकर महिला थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराई।

पति वीरेंद्र दीप  लगातार यह धमकी देता है कि वह  पुलिस विभाग में काम करता है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस वाले को बुलाकर महिला थाना में  सुरक्षा दी गई है। पीड़िता ने बताया कि शादी में  वीरेंद्र दीप ने बुलेट मांगा था । बाइक देने पर वह उसे ससुराल छोड़ आया। और दहेज का और पूरा सामान रखकर पत्नी को वापस भेज दिया ।


अन्य पोस्ट