रायपुर

नन्हें चित्रकारों केनवास पर उकेरी देवी अहिल्या बाई की जीवनी
01-Jun-2024 6:35 PM
नन्हें चित्रकारों केनवास पर उकेरी देवी अहिल्या बाई की जीवनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जून। संस्कार भारती रायपुर इकाई के तत्वाधान में  अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता व पुरस्कार समारोह का आयोजन सिविल लाइंस वृंदावन सभागृह में किया गया। चार वर्गाे में आयोतिज प्रतियोगिता में 120 से अधिक बच्चों , युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रुप ए में नर्सरी से 3 में आशिका सिंघल प्रथम,द्वितीय आर्यन पोद्दार, भाविका,अनवी चौधरी। ग्रुप बी कक्षा 4 से 8 में काव्या मित्तल, संस्कृति साहू, किरण पालीवाल, श्रुतिका चिवाने, पल्लवी बैरागी। कक्षा 9 से 12 में नमिता रैदान, रुद्र प्रताप, रेणुका साहू, युक्ति सेठी, प्रखर कुमार। महाविद्यालयीन स्तर पर  राज बघेल प्रथम, आलोक आत्माराम द्वितीय, उत्कर्ष पटेल तृतीय, नुपुर कुमार साहू रहे।

इस कार्यक्रम में पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवा उद्योगपति राजेश अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती संस्कार रूपी नई पौध आने वाली भविष्य को संचित करने का कार्य कर रही हैं।  इस आयोजन के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सर्व गडरिया समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो भी शामिल हुए।

 मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक प्रो. टोपलाल वर्मा, दानी राम वर्मा शिक्षाविद व सेविका समिति के श्रीमती मीना नशीने रहीं।  इस कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष रिखी क्षत्रि,  अध्यक्ष डॉ .पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्रीमती वृंदा तांबे, अनिता वर्मा, श्रीमति शैल सार्वा, लवकुश तिवारी, रंजन मोडक, भवानी शंकर तिवारी, अर्जुन मानिकपुरी, आदी उपस्थित थे।

 नन्हे कलाकारों से लेकर युवा चित्रकार अपनी तूलिका से देवी अहिल्या की विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्रों का निर्माण किया । निर्णायक मंडल में शहर के चित्रकार रचना अग्रवाल , अरविंद यदु , राहुल दत्त , अनुष्का चक्रवर्ती, मनहरन देवांगन, और सिद्धार्थ सोनी थे।


अन्य पोस्ट