रायपुर
हमसफर, दुरंतो एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
30-May-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जा रही है।
22867 एवं 22868 दुर्ग निजामुद्दीन- दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच की 31 मई और 4 एवं 7 जून को अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एवं 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में भी एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
12262 में हावड़ा से 31 मई व 03 जून,12261 में सीएसएमटी से 02 व 04 जून को उपलब्ध रहेगी। 12222 में हावड़ा से 30 मई व 01 जून को तथा गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से 01 व 03 जून को उपलब्ध रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे