रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। आमासिवनी शराब दुकान के बाहर हत्या का प्रयास करने वाले एक नाबालिग समेत पांच युवकों को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार रात शराब दुकान के बाहर लाइन लगने के नाम पर हुए विवाद में दो लोगों पर हमला किया था।
खुमेष्वर कुमार वर्मा अपने साथी दिनेश कुमार मेहर, बलदेव लहरे, संजय डाण्डे के साथ आमासिवनी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब खरीदने गये थे। तथा वहां पर पहले से खड़े लोगों की लाईन में साथी संजय डाण्डे भी पीछे जाकक खड़ा हो गया। उसी समय 4-5 लडक़े एक साथ आये जिसमें से एक लडके का बाल भुरा गोल्डन कलर किए हुए था। वे लोग सभी संजय डाण्डे के आगे जाकर खड़े हो गये। संजय डाण्डे ने उन लोगों को पीछे जाकर खड़े होने कहा। इतने में उन पांचों ने संजय को खींचकर शराब दुकान के सामने सडक़ किनारे में ले गये। और अपने पास रखा चाकू निकालकर संजय डाण्डे पर हमला किया जिसमें उसके कमर के पास चोट आई।
बीच बचाव करने आये साथी दिनेश कुमार मेहर पर भी कई वार किए है जिससे उसके कमर में, पसली के पास गंभीर चोटें आयी मारपीट कर उन पांचों लोग आटो ई रिक्सा सीजी 04 पीएच 5390 से भाग गये। संजय कि रिपोर्ट पर थाना विधानसभा में धारा 307, 147,148,149 भादवि 25,27 आम्र्स एक्ट. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं ई. रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पीएच 5390 तथा खून लगे कपडे को जप्त किया गया हैं आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया ।