रायपुर
मामा और भांजे में भी हाथापाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। बाहरी लोगों को फैक्ट्री में नौकरी लगाने का विरोध में मारपीट कर जानलेवा हमला किया।
नेवरा के बहेसर में निर्माणाधीन शौर्य इस्पात लिमिटेड में यह घटना हुई। अमरदास मानिकपुरी बुधवार दोपहर संयंत्र पहुंचा। उसने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश शर्मा को यह कहते हुए कि तुम लोग बाहरी लोगों को नौकरी देते हो,हम लोगो को नहीं।,हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। अमरदास अपने कमर में चाकू भी रखा था। मामले की रिपोर्ट कंपनी के ज्ञान रेड्डी (65) ने शाम को नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
इधर तेलीबांधा के वीआईपी तिराहा सिग्नल के पास दो बाइक सवार भिड़ गए। रात करीब 11 बजे इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद निवासी सोनू मुखिया (30) घर जा रहा था। तभी सिग्नल के पास सीजी 40- एचजेड 4523 बाइक सवार दो युवकों ने तेज रफ्तार में आकर सोनू की बाइक को ठोकर मारा। इस पर हुए विवाद में युवकों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। सोनम ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुढिय़ारी के पहाड़ी चौक स्थित कृष्णा नगर निवासी विनायक मिश्रा का अपने मामा अन्नू मिश्रा से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कल दोपहर अन्नू ने उसी बात पर विनायक के साथ गाली गलौज, हाथापाई कर नाखून गड़ाकर खरोंच दिया। विनायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
तरूण नगर पंडरी निवासी दो परिवार बच्चों के खेल को लेकर आपस में भिड़ गए। जानकारी अनुसार प्रेमा बाई का पोता बुधवार रात 8 बजे घर के सामने खेल रहा था। इसे देख योगेश साहू, राम प्यारे ने मना करके हुए तमाचा मारा। इसका विरोध करने पर दोनों ने प्रेमा बाई के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की । वहीं राम प्यारे ने प्रेमा बाई, पूजा,प्रतिमा सागर पर योगेश के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरंग के कुसमुंद निवासी पूनम टंडन रविवार को रात अपने ब्यारा जा रहा था। जहां रास्ते में पड़े पत्थर के एक बड़े टुकड़े को हटा रहा था। उसी समय राधेश्याम सतनामी ने विवाद कर हाथापाई की।
टिकरापारा के फायर ब्रिगेड चौक पर राहुल गुप्ता ने भाठागांव निवासी अंकित दुबे के साथ उधारी लेनदेन को लेकर हाथापाई कर कांच के गिलास से हमला किया। 13 मई को हुई मारपीट की अंकित ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। इन घटनाओं सी संबंधित थाना पुलिस ने धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।