रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 4 जून को नरेंद्र मोदी बेरोजगार हो जाएंगे और देशभर के युवाओं, श्रमिक को, महिलाओं को, रोजगार मिलेगा। उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है।
बैज ने कहा कि 4 जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना 1 लाख रु खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।