रायपुर

दो दिन और भीषण गर्मी, 2 जून से प्रीमानसून बारिश
29-May-2024 9:11 PM
दो दिन और भीषण गर्मी, 2 जून से प्रीमानसून बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मई। राजधानी सहित प्रदेशभर में लू का कहर जारी है। नवतपा के शुरूआत से गर्मी अपने अपने चरम पर है। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन राहत भरी खबर यह है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंच रहा है। कल इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद 2 जून से छत्तीसगढ़ में प्रीमानसून की बारिश शुरू होगी।

दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने नवतपा के दौरान 29 और 30 मई के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इन दो दिनों में पारा 4 से 5 डिग्री बढऩे की संभावना है। वहीं इन दिनों  पूरे प्रदेश में हीटवेव का खतरा बना हुआ है।

ऐसा रहेगा जून का महीना

रायपुर में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 16 जून है। इस बीच जून के शुरुआती दिनों में तापमान में वृद्धि के साथ उमस के साथ गर्मी के दौर रहने वाला। सतही हवाएँ आम तौर पर दक्षिण-पश्चिमी होती हैं। महीने के दौरान औसत अधिकतम तापमान 37.1एष्ट है। औसत न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस है, औसत उच्चतम और न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता क्रमश: 66प्रतिशत से 52 प्रतिशत के बीच है। औसत वर्षा 197.8 मिमी है और वर्षा के दिनों की संख्या केवल 9.1 है। तूफान आने की औसत आवृत्ति 3.1 दिन है और कुछ तूफान तूफान के साथ आते हैं। 


अन्य पोस्ट