रायपुर

4 को इंडिया गठबंधन का एंड, हम कांकेर बस्तर जीत रहे-केदार
29-May-2024 9:10 PM
4 को इंडिया गठबंधन का एंड, हम कांकेर बस्तर जीत रहे-केदार

रायपुर, 29 मई। अजजा विकास मंत्री केदार कश्यप ने कि दीपक बैज के सरकार को पीडिया आने के आमंत्रण पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार का काम है सरकार जाएगी ही। मैं बैज को आमंत्रण देता हूं कि एक बार मेरे साथ नारायणपुर चलें, पखांजूर चलें। वहां पीड़ितों के परिवारों से मिले। झीरम की घटना पर कभी खुलकर नहीं बोले नक्सल की घटना पर बोलते हैं। 4 जून को संभावित नतीजों पर कहा कि बस्तर और कांकेर पर भाजपा ने ताकत झोंकी है। और हम  जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि

4 जून के नतीजे 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनेगी।

और कांग्रेस नए जुमले तैयार करेगी। या पूरे सिस्टम को गाली देने की बात करेंगे। राहुल गांधी के लिए यह पहली हार नहीं है हार की लंबी आदत है जो बरकरार रहेगी ।इंडिया गठबंधन का एंड हो जायेगा। नक्सलियों के धर्मांतरण पर लगाया बैनर पोस्टर पर कहा कि अवैध धर्मांतरण भाजपा का मुद्दा नहीं सामाजिक मुद्दा है। हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसमें सभी दलों की एक साथ आना चाहिए। यह मेरा एजेंडा हो सकता है क्योंकि मै समाज का व्यक्ति हूं। हम नहीं चाहते की हमारे परिवार में किसी का अवैध धर्मांतरण हो।

बैज के इस बयान कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों  को मारा जा रहा है, मंत्री कश्यप ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री है

सभी समुदाय के मुख्यमंत्री है। कानून व्यवस्था पर कहा कि पुलिस का हौसला बढ़ा हुआ है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी अपराध कम हो रहें हैं । दीपक बैज बताएं की पखांजूर में जो घटना हुई उसमें कौन शामिल था। नारायणपुर की घटना में विक्रम बैस मारा गया । उसका आरोपी कौन है इसका जवाब देना चाहिए।


अन्य पोस्ट