रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। ढेबर परिवार के दो सदस्यों पर दो थानों में शिकायते दी गई है। इनमें से एक जेल रोड स्थित एक होटल वेटर सर्वर लडक़ी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है। दूसरी शिकायत पुरानी बस्ती थाने में भूमि संबंधी दस्तावेज चोरी का है। दोनों ही मामले पिता-पुत्र पर है। थानों ने शिकायत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शिकायत का परीक्षण कर एफआईआर की जाएगी।
ढेबर परिवार पहले ही जग्गी हत्याकांड, शराब घोटाले, मनी लांड्रिंग के मामलों में आरोपी है। कुछ जेल में भी हैं। ईडी, ईओडब्लू इन मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मुंबई निवासी इमरान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इमरान, अनवर के होटल में मैनेजर के पद पर काम कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार अनवर व उसके तीन साथियों ने इमरान के घर घुसकर जमीन के दस्तावेज, गहने और 20 हजार रूपए चोरी कर तोडफ़ोड़ भी किया था।