रायपुर
रायपुर, 29 मई। देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर उनके जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई को वृंदावन हाल, सिविल लाइंस मेें सुबह 9.30 बजे से 11.30. बजे तक,किया जाएगा।
संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि 31 को होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता को 4 वर्गो में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी आयु के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। इसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं और कॉलेज के छात्र भी भाग ले सकते हैं। स्कूली बच्चों व नवोदित कलाकारों के लिए यह नि: शुल्क जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
प्रतिभागी किसी भी माध्यम / रंग संयोजन में चित्र निर्माण कर सकते है। विषय से हटकर चित्रों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से ड्राइंग शीट प्रदान की जाएगी। शेष सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लेकर आना होगा। विजेता प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रथम , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।