रायपुर
कालाहांडी से पांच किलो गांजा लेकर आया तस्कर पकड़ाया
29-May-2024 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29। पुलिस ने मंगलवार को पुजारी पार्क के पास 5 किलो गांजे के साथ तस्कर को पकड़ा। वह अमेज़ कार से गांजा कालाहांडी ओडिशा से लेकर आया था।
मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पुजारी पार्क के सामने रोड़ पर वाहन चेकिंग प्वाइंट लगाया था । उसी दौरान एक कार को चिन्हित कर रोका। पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम चिरंजीवी नायक(28) निवासी सालेपाड़़ा केगांव कालाहाण्डी बताया। कार की तलाशी में गांजा मिला। जो करीब 5 किलो 156 था। पुलिस ने गांजा और अमेज कार ओ डी/08/एल/6600 कुल कीमत 5,50,000/- रूपये जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे