रायपुर
युवक को बाईक में बिठा ले गए मारपीट कर 19 हजार लूटे
29-May-2024 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 मई। शहर के बीच से युवक को उठा ले जाकर मारपीट कर उससे 19 हजार रूपए लूट लिए। यह घटना मंगलवार सुबह कि है। उनके कब्जे से निकलने के बाद युवक ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया । पुलिस के मुताबिक बाबू राम गली श्रीनगर खमतराई निवासी नीरज सोनकर (18)मंगलवार सुबह 10.35 बजे कलेक्टोरेट से लगे मल्टीलेवल पार्किंग के पास खड़ा था। तभी एक्टीवा सवार दो व्यक्ति आए और झूमाझटकी कर नीरज को अपने कब्जे में लेकर एक्टिवा में बिठाकर पास के पंजाबी होटल के पास ले गए। वहां दोनों ने मारपीट की और नीरज के जेब से रकम लेकर भाग गए। जेब में 19500 रूपए रखे थे। रात 8.30 बजे नीरज की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 394 का मामला दर्ज किया। पुलिस जीई रोड, कलेक्टोरेट पंजाबी होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों तलाश कर रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे