रायपुर

गर्मी से टमाटर और हुआ लाल, लहसून 200 पार
28-May-2024 7:18 PM
गर्मी से टमाटर और हुआ लाल, लहसून 200 पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। भीषण गर्मी का असर घर के बजट पर भी पडऩे लगा है। इस दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहें है। आलू,प्याज हो या टमाटर प्रदेश में पड़ रही गर्मी से इनके दाम अब दोगुने हो गए है। ऐसे में घर राशन और सब्जी का खर्च भी लोगों को परेशान करने लगा है।

थोक सभी मंडी के अध्यक्ष टी श्रीनिवास ने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जियों का उत्पादन कम हो जाता है। इस वजह से उसकी आवक भी बाजार में कम हो गया है। शहर में रोजाना जितनी सब्जियों की मांग है। उतना उत्पादन नहीं, इसलिए इसकी पूर्ति करने दिगर राज्यों से सब्जियां मगाई जा रही है। इस दिनों राजधानी संहित प्रदेश में नासिक, बंगलुरु से अधिकांश हरी सब्जियों की आवक बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 10-15 दिन तक सब्जियों के दाम कम होने वाले नहीं हैं। यानी कि लोगों को हरी सब्जियां महंगी कीमत पर ही खरीदनी पड़ेंगी। मानसून आने के बाद ही दाम कम होने की संभावना है।

  लोकल उत्पादकों से सब्जियों की आवक कम

मंगलवार को हरी सब्जियां लगभग दुगने दाम पर बिक रही है। इसके पीछे सब्जियों की सप्लाई कम होना बताया जा रहा है। भिंडी भाटा लौकी, पालक की आवक स्थानिय उत्पादकों से होती है। पर मांग पर पूरा नहीं हो पाता ऐसे में टमाटर,पत्ता गोभी और मूंगा जैसी सब्जियों नासिक, बंगलुरु से आती हैं। गर्मी के कारण उत्पाद कम हो रहा है। और सब्जियां आ रही है। वो गर्मी की वजह से खराब भी हो जाती है। इस वजह से इनके दाम बढ़ जाते हैं। अब इसका असर बाजार में दिखने लगा है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

मंगलवार को सब्जियों

के बाजार भाव

लहसून - थोक में 160- 200

अदरक- थोक में 100 से 120

पालक - 50-60 रुपये किलो   

 गोभी - 40-50 रुपये किलो

हरी मिर्च - 70-80 रूपए किलो

सिमला मिर्च - 50- 60 रुपये किलो

टमाटर - 40-60 रुपये किलो

धनिया - 60- 70 रुपये किलो

बंधी - 30-40 रुपये किलो

लौकी - 30- 40 रुपये किलो

खीरा - 30- 40 रुपये किलो

गाजर और चुकंदर 60 रुपये किलो


अन्य पोस्ट