रायपुर
रायपुर, 28 मई। हजरत सैय्यद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नाके वाले का उर्स चादर संदल पेश करने के साथ शुरू हुआ । असर की नमाज के बाद आस्ताने से संदल चादर निकाली गई जो शहर के बैजनाथपारा , गोल बाजार , औलिया चौक होते हुए नलघर चौक स्थित मजार शरीफ पहुंची। इस दौरान काफी तादाद में जायरीन शामिल हुए। चादर पोशी के दौरान दुआ खैर के बाद तबरुक तकसीम किया गया। इसी दिन बाद नमाज ईशा इमरान अशर्फी और सैय्यद अशरफ अशर्फी विद्या नगर वालो ने तकरीर पेश की। मजार के खादिम शेख रहीम , शेख शमीम और शेख निजाम ने बताया है कि अब्दुल बारी एंड पार्टी ने कव्वाली और नात शरीफ पेश किया। मजार में नयाल बंधुओं ने भी देर रात तक कव्वाली पेश की। सोमवार को दूसरे दिन मगरिब की नमाज के बाद न्याल बंधुओ की कव्वाली और समा महफिल देर रात तक चला। इसी तरह मजार में 28 मई मंगलवार को सुबह 10 बजे कुल की फातिहा हुई और लंगर हुआ।