रायपुर

मेधावी बच्चे मंत्री के हाथों सम्मानित
28-May-2024 7:07 PM
 मेधावी बच्चे मंत्री के हाथों सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। सरायुपारीण ब्राह्मण सभा ने तुलसी भवन में  समाज के 10-12 वीं के 127 मेधावी छात्र छात्राओं का स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मान किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वे कभी भी ब्राह्मणों से सम्मानित होने की अपेक्षा आशीर्वाद चाहते है आप सबके आशीर्वाद से अब 9 बार निरंतर विधान सभा चुनाव जीतता रहा। अब आपके आशीर्वाद से दिल्ली भी जाऊंगा।मंत्री ने देश के इतिहास में ब्राह्मणों के योगदान को सराहते हुए इन मेधावी बच्चों से भी अपने समाज के संत महापुरुषों के अनुसरण करने की अपील की। इससे पहले अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला एवम कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंत्री अग्रवाल का स्वागत किया। कार्यसमिति के सदस्य संजय तिवारी ने बताया कि  समाज की इस  महासभा में  कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने  साल भर लेखा जोखा पेश किया के आय व्यय का रखा। मंत्री ने अंजनीय दुबे काजल पांडे, सानिया मिश्रा, नैना त्रिपाठी, हिमांशु, अर्पिता, प्रकृति शुक्ला ,अंजली दुबे ,तन्मय पांडे श्रुति तिवारी आदि बच्चों का सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी और  मंत्री के अभिनंदन पत्र का वाचन कैलाश तिवारी ने किया।

 इस अवसर पर राजेंद्र त्रिपाठी, आर एल द्विवेदी,शैलेश शर्मा, विनोद पांडे, अजय तिवारी, राम मूर्ति तिवारी ,विजय शंकर मिश्र ,सुरेंद्र तिवारी, अपर्णा तिवारी, ममता पांडे, सहित सैकड़ों विप्र जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट