रायपुर
नौतपे का चौथे दिन भी तपा, 30 तक लू अलर्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। नौतपे के चौथे दिन मंगलवार को भी प्रदेश के सभी शहर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही तपे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 27-28 मई को एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर (मध्य छग में ) चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें रायपुर समेत 21 जिलों में लू (हीटवेव) चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं आज रात इस सीजन की सबसे गर्म होगी। इस दौरान तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है, जो अमुमन रात के समय नहीं रहती। रात्रि तक, उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े 6 बजे से ही सूर्य की तपिश बढऩी शुरू हो गई थी। दोपहर 1 बजते ही यह चरम पर रही। इस दौरान बालोद 42.0, नांदगांव 42.6, रायपुर 43.5, बिलासपुर 44.7, अंबिकापुर और महासमुंद 43.7, कोरबा 43.1 डिग्री गर्म रही। वहीं दंतेवाड़ा और कांकेर में कुछ ठंडक रही। जहां तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा।