रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। राजकोट और दिल्ली की अग्नि दुर्घटनाओं के बाद रायपुर में प्रतिदिन बढ़ते तापमान को ध्यान में रखकर निगम ने भी मॉल,प्ले जोन,अस्पतालों का फायर आडिट शुरू किया है। टीम ने रविवार को जोन 2 की टीम ने देवेन्द्रनगर में सिटी सेंटर माल जोन 6 की टीम ने अवधपुरी भाठागांव में श्रीशक्ति हॉस्पिटल के अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच की। मंगलवार को निगम जोन 9 की टीम ने पुनो एवं री बाउंस प्ले जोन पहुंचकर वहां के अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया । नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने संबंधित दोनों संस्थानों को निर्देश दिये कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच करवाकर कोई कमी मिलने पर उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित किया जाये। इसमें अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय के दिशा - निर्देशों का परिपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।