रायपुर
मोदी सरकार अनाज देकर एहसान नहीं कर रही
27-May-2024 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार 80 करोड़ जनता को अनाज देकर एहसान नहीं कर रही है सरकार का दायित्व होता है विपरीत परिस्थितियों में जनता को मदद करना। मोदी सरकार बनने के बाद देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है मोदी सरकार के नीतियों के चलते ही देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है बेरोजगारी बढऩे कारण ही 80 करोड लोग की आय घटी है जिसके चलते वो दो वक्त का अनाज भी जुटा नहीं पा रहे हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राइट टू फूड भोजन का अधिकार दिया। असहाय मजबूर लोगों को भोजन देना सरकार की जिम्मेदारी है और यह उनके कानूनी अधिकार भी है। मोदी सरकार हर हाथ को रोजगार देती तो 80 करोड लोगों को सरकारी राशन पर निर्भर नहीं होना पड़ता।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे