रायपुर

आंजनेय विवि के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके विद्यार्थी, आस्था गिल के परफार्मेंस पर
27-May-2024 6:58 PM
आंजनेय विवि के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके विद्यार्थी, आस्था गिल के परफार्मेंस पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। नरदहा स्थित आंजनेय युनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उड़ान 2024 के दूसरे और अंतिम दिन में खास रहा। सिंगर आस्था गिल का परफॉर्मेंस। उन्होंने अपनी बेहतरीन गायिकी और एनेर्जेटिक परफॉर्मेंस से समां बांध दी और ऑडियंस में बैठे स्टूडेंट्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने तुम हो तो याद आती है..., सैयां ने ऐसे देखा मैं पानी-पानी हो गई...., बदन पर सितारे लपेटे हुए..., लैला मैं लैला..., बत्तियां बुझा दो...., जैसे गानों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आस्था गिल गाने के साथ ही अपने-अपने डांस मूव से भी एंटरटेन किया। स्टूडेंट्स गाने को एंजॉय करते हुए नजर आए। गाने के बीच-बीच में वे ऑडियंस से बात भी करते रहे। उन्होंने कहा किसी कैंपस में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा अलग अनुभव होता है। युवाओं के ऊर्जा और जोश देखकर मुझे पे्ररणा मिलती है। मुझे नहीं पता रायपुर वाले मुझे जानते हैं। मैं चाहती हूं कि आप भी मेरे साथ गाएं और ऑडियंस में बैठे सभी उनके साथ गाते हुए नजर आए। इस दौरान स्टूडेंट्स वीडियो बनाने के साथ ही सेल्फी भी लेते रहे।


अन्य पोस्ट