रायपुर
मालवाहकों पर कार्रवाई, 93 हजार जुर्माना वसूला
27-May-2024 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर में माल वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने वाले माल वाहकों पर कार्यवाही गई। लगभग 25 से अधिक मालवाहकों पर 93,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।
उल्लेखनीय है कि 21 मई से प्रारंभ हुए सघन जाँच अभियान में आज दिनांक तक पच्चीस से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की जा चुकी है, जिसमे पिकअप, मेटाडोर,मैजिक तथा ट्रक शामिल है, इनमें यात्रियों का परिवहन किया जा रहा था। इन सभी पर कार्यवाही की गई जिसमें समन शुल्क एवं जब्ती की कार्यवाही की गई है। ग़ौरतलब है कि माल वाहनों से यात्री परिवहन गैरकानूनी है। जि़ले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए यातायात विभाग को निर्देशित कर यातायात नियमों के पालन में मुस्तैदी लाने को कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे