रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत सेवा समिति ,शंकर नगर के तत्वावधान में आरंभ जैन यूथ मीट के रूप में एक दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रजवल्लन से हुई संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माही जैन (छात्रा प्रतिभास्थली चंद्रगिरी डोंगरगढ़) एवं एकांश बाकलीवाल के मंगलाचरण से हुई।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन च्च्अजमेराज्ज् (आई.ए.एस.) ने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल नौकरी पा जाना ही नही होती। नंबर कम आना या ज्यादा आना किसी की योग्यता की पहचान नहीं है। हर किसी को अपनी क्षमता का आंकलन कर उसी के अनुसार कार्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग, अनिल जैन ने कहा कि समय प्रबंधन जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है उसका विशेष ध्यान रखना होगा।सफल असफल होने वाले दोनो बच्चो को 24 घंटे मिलते है सभी को जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखना होगा। मस्तिष्क के साथ साथ शरीर को भी स्वस्थ रखना भी आवश्यक है। व्यावहारिक शिक्षा को भी शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ विजय चोपड़ा ने कहा कि इंट्रेस्ट, स्कोप , फ्रैंड फैमिली पेरेंट्स, के अलावा अपनी पर्सनैलिटी के आधार में करियर चुनना है। करियर के लिए आप की रुचि किस चीज में यह सबसे महत्त्वपूर्ण बात है। इन सब के अलावा फाइनेंस का भी ध्यान रखना होगा। करियर चुनने के पहले हर स्टूडेंट को परीक्षा के दौर से गुजरना होगा ।परीक्षा को हौउवा न बनने दे उस पर हावी हो जाइए। बच्चो ंके माता पिता को स्मार्ट पेरेंटिंग करना होगा। अपनी इच्छाओं को बच्चो पर न थोपे। अपनी असफलता बच्चों में नही देखे अपने बच्चो की तुलना दूसरे बच्चे से न करे। बच्चो में सहनशीलता धैर्य की कमी निरंतर होते जा रही है। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल अवश्य जाए और समाज के प्रमुखों वरिष्ठ जन से निरंतर मिले।शिवली श्रीवास्तव करियर काउंसलर विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मनीष जैन, अजय जैन रेलवे, विजय कस्तूरे, अमित जैन गोईल, संतोष जैन, माया जैन, सुधांशु जैन, विपुल जैन, अभिताप जैन, अमित जैन, देवेंद्र जैन, प्रतीक जैन, स्नेह जैन, सूजीत जैन, स्वतंत्र जैन, प्रसंग जैन, सोनल मनीष जैन आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन विजय जैन कस्तूरे ने किया ।