रायपुर
रायपुर, 27 मई। यादव ठेठवार समाज मुख्य कार्यकारणी का बैठक राज मुख्यालय महादेवघाट रायपुर में हुई। जिसमे समाज के विकास एवँ उत्थान के लिए मुख्य रूप से चर्चा की गई। इसके तहत 16 जून को वार्षिक अधिवेशन, समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण, एवँ वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने हेतु 17 पार अध्यक्षों को अपने अपने परिचेत्र से 2 नग चारपहिया वाहन व्यवस्था करने का अपील किया गया। ज्ञात हो यादव ठेठवार समाज रायपुर राज समाज के विकास एवँ उत्थान के लिए हमेशा नवाचार करते आ रही है, इसी कड़ी में समाज प्रमुखों एवँ स्वजातीय कुटुंभजनो द्वारा समाज के विकास, उत्थान, एवँ स्वजतीयजनों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से समाजिक भूमि पर 17 दुकान नवनिर्माण करने हेतु भूमिपूजन किया गयाए, जो कि समाजिक व्यवसायिक गतिशीलता में वृद्धि एवँ विकास मार्ग में सहायक सिद्ध होगा।