रायपुर

मारपीट की घटनाओं में जानलेवा हमले, डंडा-पाइप, हॉकी स्टिक नुकीली चीजों का जमकर इस्तेमाल
27-May-2024 4:13 PM
मारपीट की घटनाओं में जानलेवा हमले, डंडा-पाइप, हॉकी स्टिक नुकीली चीजों का जमकर इस्तेमाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। बीती रात पुराने विवाद को लेकर आधा दर्जन मामलों में युवकों के बीच मारपीट में जान लेवा हमलों में  डंडा, पाइप, हॉकी स्टिक और नुकीली चीजों का जमकर इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और आरोपी फरार हैं।

पहली घटना शाम 7.30 बजे छोटा रामनगर में पंडा होटल के पास घटी। कृष्णा क्षत्री व साथियों ने जितेंद्र श्रीवास (48) के साथ पुराने विवाद पर हाथ मुक्के से मारपीट कर डंडा मारा। इलाके की दूसरी घटनाझंडा चौक रामनगर गुढिय़ारी में हुई। जहां आमापारा आजाद चौक निवासी आलोक कामड़े (19) के साथ  विकास, सोंटी व साथियों ने पुरानी रंजिश पर गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट कर नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गए। आलोक ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई ।उधर खमतराई के रामेश्वर नगर निवासी कुंदन मांझी,दीपक वर्मा साथियों का भूपेंद्र साहू (25) के साथ पुरानी अदावत थी। कल रात 8बजे भूपेंद्र साहू अपनी कार से  रामेश्वर नगर के काला मैदान गया था। उसे वहां देखते ही कुंदन व साथियों ने घेरकर गाली गलौज हाथ मुक्के डंडे  से मारपीट की । और कार के कांच तोड़ दिए।

 भूपेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। तेलीबांधा के लभांडी में भी कल रात 9 बजे ईश्वर माहेश्वरी ने पुरानी रंजिश पर दुर्गेश तिवारी (29) के साथ गाली गलौज कर पत्थर मार घायल कर फरार हो गया । पुरानी बस्ती के रामायण नगर कुशालपुर में आधी रात 12.15 बजे पंकज आसवानी (25) के साथ पुराने विवाद पर शेख अजहर,लव तांडी ने गाली गलौज कर हाकी स्टिक से हमला किया । पंकज, चंगोराभाठा निवासी है । पुलिस ने इन मामलों में धारा 294,506,323,427,34 का अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट