रायपुर

टेकारी में नहर - नालियों के मरम्मत न होने से खेतों में सिंचाई मुश्किल
26-May-2024 7:43 PM
टेकारी में नहर - नालियों के मरम्मत न होने से खेतों में सिंचाई मुश्किल

रायपुर, 26 मई। सिंचाई विभाग के उदासीनता के चलते टेकारी सिंचाई पंचायत के अधीन आने वाले 9 ग्रामों के लगभग 4000 एकड़ खेतों को सिंचाई पानी पहुंचाने वाले नहर - नालियों के मरम्मत व साफ - सफाई न होने से आसन्न खरीफ फसल की सिंचाई मुश्किल है। सिंचाई पंचायत क्षेत्र के ग्रामों के किसानों से मिलने निकले संस्था के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा को यह जानकारी देते हुये किसानो ने इन नहर नालियों का अवलोकन भी कराया। श्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर आसन्न खरीफ फसल सिंचाई के पूर्व नहर नालियों के मरम्मत व साफ सफाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है अन्यथा संभावित किसान आक्रोश के प्रति आगाह किया है ।   महानदी जलाशय परियोजना के जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 के उपसंभाग क्रमांक 4 के अधीन आता है टेकारी सिंचाई पंचायत । इसके वितरक शाखा नंबर 24 से 5 ग्राम टेकारी , कुंडा , कठिया , अमेरी व सकरी सहित सोनभ_ा ग्राम के कुछ खेतों को मिला लगभग 2700 एकड़ खेतों को , सोनभ_ा माइनर से खौली , सोनभ_ा व बुडेनी के लगभग 800 एकड़ को व कठिया आऊटलेट से कठिया के करीबन 400 एकड़ खेतों को गंगरेल से सिंचाई पानी मिलता है ।


अन्य पोस्ट