रायपुर

ड्यूटी पर लेट आकर बिना बताए चले जाने वाले कर्मियों ने मालिक से मारपीट की
26-May-2024 7:43 PM
ड्यूटी पर लेट आकर बिना बताए चले जाने वाले कर्मियों ने मालिक से मारपीट की

मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने श्रमिक को पीटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। ड्यूटी पर लेट आकर बिना बताए चले जाने वाले कामगार ने मालिक से मारपीट की।

कोतवाली पुलिस के अनुसार कंकाली तालाब के पास स्थित मयंक आफसेट प्रेस में शनिवार दोपहर यह घटना हुई। शिवाजी नगर कुशालपुर निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल (45) आफसेट प्रेस का संचालक है।  वहा काम करने वाले रिषभ राठौर, अभिषेक राठौर और करण साहू लेट से आते और बिना बताए चले जाते। इस पर ओमप्रकाश ने तीनों को समझाइश दी। इस पर तीनों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। ओमप्रकाश ने शाम को  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया।

इधर विधानसभा इलाके के ग्राम छपोरा में ठेकेदार डीकेश साहू, गोफे साहू ने शनिवार शाम  दीनदयाल लहरी (43) के  मजदूरी मांगने पर उसके साथ मारपीट की । दीनदयाल ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई ।

लभांडी के संकल्प बीएसयूपी कालोनी में कल रात सेलून के पास सोनू मसीह और राहुल मसीह नाम के लडक़ों ने  ने तलेश्वर मसीह (23) के साथ पुरानी रंजिश पर  गाली गलौज हाथ मुक्के और रॉड मारकर जान लेने की कोशिश की । उसकी हालत सामान्य है।

उधर खरोरा के गोरइया मोहल्ले में कल रात दो गुटों के महिला पुरूष में बवाल मचा। नंदकुमार यशोदा सौरा ने अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का विरोध करते हुए दुर्गा सौरा व परिवार के साथ गाली गलौज हाथ मुक्के डंडे से मारपीट की। इसके बीच बचाव में आई रेशमा सौरा के साथ अजय सौरा ने मारा पीटा। पुलिस इन मामलों को धारा 294,506,323,34 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट