रायपुर
श्रम मंत्री देवांगन ने सीएम साय को पत्र लिख ये कहा
26-May-2024 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अनियमित कर्मियों पर बघेल के दर्ज कराए प्रकरण वापस लिए जाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर समर्थन देने वाले अनियमित कर्मचारियों के लिए श्रम मंत्री लखन देवांगन ने सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा है । इसमें देवांगन ने इन कर्मचारियों पर बघेल सरकार द्वारा दर्ज आपराधिक मामलों को राजनीतिक मानते हुए शून्य करने का आग्रह किया है।
देवांगन ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में अनियमित कर्मचारी संघ के कर्मचारी की मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे हैं। इस वजह से इनके ऊपर राजधानी के कई थानों में अपराध दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों को राजनीतिक प्रकरण मानते हुए शून्य करने आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे