रायपुर

नक्सलगढ़ छिंदगढ़ का गांजा तस्कर गिरफ्तार
26-May-2024 7:38 PM
नक्सलगढ़  छिंदगढ़ का गांजा तस्कर गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। पुलिस ने शनिवार को नक्सलगढ़ सुकमा के छिंदगढ़ के गांजा तस्कर और कुरूद के शराब कोचिए को गिरफ्तार किया। टिकरापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर  भाठागांव  नया बस स्टैण्ड से एक युवक को  गांजे के साथ पकड़ा। वह  कहीं जाने की फिराक में था।

पूछताछ में उसने अपना नाम पोज्जा कश्यप  25 साल निवासी टांगारास थाना कुकानार तहसील छींदगढ़ सुकमा निवासी  बताया उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। जो कुल  04 किलो 200 ग्राम कीमत  42,000/- रूपये जप्त कर  धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया ।

 मंदिर हसौद पुलिस ने ग्राम कुरूद पुलिया के पास मुखबीर के बताए युवक को चिन्हित कर पकड़ा । पूछताछ में व उसने अपना नाम तोरण धीवर  23 निवासी कुरूद  मंदिर हसौद का होना बताया। 

उसके पास रखे थैली में देशी शराब मिली।जो 32 पौवा देशी शराब कीमत 3520/- रूपए जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट