रायपुर

नाबालिग से रेप, अधेड़ गिरफ्तार
26-May-2024 7:34 PM
नाबालिग से रेप, अधेड़ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। नाबालिग पीडि़ता से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ भोज राम साहू( 52) गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ  धारा 376 506 आईपीसी एवं 4 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया। यह घटना 22 मई   की रात्रि 8 बजे की है। भोज राम ने नाबालिग का रेप कर बताने पर मारने की धमकी दी थी। नाबालिग  4 दिन बाद अपनी मौसी को बताई । उसके बाद मौसी  ने 25 को एक लिखित आवेदन दिया था। भोजराज और पीडि़ता के  घर अगल-बगल है।वह मूलत: अकोली कला आरंग निवासी है। नाबालिग, आरोपी के घर में  घरेलू काम करती थी। 22 को भोजराज ने नाबालिग को घर जाकर बर्तन धोने की बात कहा। और नाबालिग  के पिता को गुटखा लाने भेज दिया। इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया। और फिर किसी को  बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।  इस रिपोर्ट पर पुलिस ने भोज राम साहू को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने स्वीकार किया। उसे  15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।पीडि़ता की मां की मृत्यु हो चुका है वह अपने पिता के साथ अकेले रहती है ।


अन्य पोस्ट