रायपुर
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर नो पार्किंग में खड़े 248 ऑटो चालकों पर कार्यवाही
26-May-2024 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर नो पार्किंग एवं लेफ्ट टर्नपर खड़े कर सवारी बैठाते या उतारते हुए यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों की धरपकड़ अभियान चलाया। शहर के शास्त्री चौक , जय स्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, भनपुरी, टाटीबंध, भांठागांव, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा एवं पंडरी चौक पर 248 ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । रायपुर के 8 यातायात थाना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से नो पार्किंग में खड़े कर यातायात में बाधक इन ऑटो चालकों पर कार्यवाही किया गया। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों से कहा है कि सवारी निर्धारित स्टॉपेज पर ही बैठाए एवं उतारे , किसी चौक पर या लेफ्ट टर्नपर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित न करें ऐसा करते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे