रायपुर

ज्यादा मुनाफे के चक्कर में गवाएं 7.43 लाख
26-May-2024 4:09 PM
ज्यादा मुनाफे के चक्कर में गवाएं 7.43 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई।
टेलीग्राम ग्रुप में पार्ट टाइम जॉब वर्क कर मुनाफे का झांसा देकर लाखो रूपए ठग लिए। 
पुलिस के अनुसार कमल विहार सेक्टर 6/48 निवासी युवराज पिस्दा को दो मई की रात मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया । 7506520917 के  कॉलर ने युवराज को आनलाइन जॉब वर्क का आफर दिया । उसने टेलीग्राम ग्रुप में जुडक़र शेयर ट्रेडिंग में कुछ निवेश कर ज्यादा मुनाफा का झांसा दिया । युवराज ग्रुप से जुडक़र अग्यात के कहने पर 19 मई तक  7 लाख 43 हजार 52 रूपए आनलाइन निवेश किया । छह दिन बाद भी मुनाफा नहीं मिला तो युवराज ने कल रात मुजगहन थाने में 420 का मामला दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट