रायपुर
ज्यादा मुनाफे के चक्कर में गवाएं 7.43 लाख
26-May-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। टेलीग्राम ग्रुप में पार्ट टाइम जॉब वर्क कर मुनाफे का झांसा देकर लाखो रूपए ठग लिए।
पुलिस के अनुसार कमल विहार सेक्टर 6/48 निवासी युवराज पिस्दा को दो मई की रात मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया । 7506520917 के कॉलर ने युवराज को आनलाइन जॉब वर्क का आफर दिया । उसने टेलीग्राम ग्रुप में जुडक़र शेयर ट्रेडिंग में कुछ निवेश कर ज्यादा मुनाफा का झांसा दिया । युवराज ग्रुप से जुडक़र अग्यात के कहने पर 19 मई तक 7 लाख 43 हजार 52 रूपए आनलाइन निवेश किया । छह दिन बाद भी मुनाफा नहीं मिला तो युवराज ने कल रात मुजगहन थाने में 420 का मामला दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे