रायपुर

ट्रक ड्राइवर से बाइक सवारों ने मोबाइल,10 हजार लूटा, एक पकड़ाया
26-May-2024 4:07 PM
ट्रक ड्राइवर से बाइक  सवारों ने मोबाइल,10 हजार लूटा, एक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। 
शहर के भीतर सूने मकानों में सेंधमारी,चेन स्नेचिंग आम होने के बाद अब हाईवे पर लूट की घटनाएं होने लगी है। बीती रात रायपुर महासमुंद एनएच के सेरीखेड़ी में लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर विजय यादव  से मोबाइल,10हजार रूपए और ट्रक की चाबी लेकर फरार हो गए । महासमुंद पासिंग ट्रक में ड्राइवर झारसुगुड़ा से लोड लोहा भरा था। रात करीब 1 बजे कुछ नींद झपकी का अहसास होने पर ड्राइवर ने ट्रक को सेरीखेड़ी में चर्च के पास रोका। और बॉटल के पानी से मुंह धो रहा था। तभी बाइक सवार युवक उसे चाकू की नोक पर लूटकर भाग निकले । ड्राइवर ने कुछ संघर्ष भी किया। घटना के बाद ड्राइवर ने 112 को कॉल कर सूचना दी और फिर मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 112 ने रात सर्चिंग की लेकिन नाकाम रहा। पुलिस ने सुबह एक लुटेरे को पकड़ा और उससे नगदी, मोबाइल और चाबी जब्त कर लिया है। जबकि उसका गिरफ्त से बाहर है।
 


अन्य पोस्ट