रायपुर

हर तीन महीने में करे टंकियों की सफाई-गौतम झा
25-May-2024 8:03 PM
हर तीन महीने में करे टंकियों की सफाई-गौतम झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। पानी टंकी की साफ सफाई करने वाली संस्था सफाईकिंग द्वारा शनिवार को प्रेस क्लब में जागरूकता के उद्देश्य से प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। न्यूनतम खर्च पर घरों में पानी की टंकियों की साफ सफाई पर जोर दिया गया। ताकि गंदा पानी पीने से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

 गौतम झा, आस्था झा ने बताया कि हम रायपुर में अभी अनेक स्थानों में पानी टंकी सफाई के दौरान देख रहे है कि कई घरों में तो सालों साल पानी की टंकी की सफाई नहीं होती जिसके कारन टंकी में गाद जमा हो जाता है।  हम पीने के पानी के लिए घर पर आर. ओ बाटर प्यूरीफायर तो लगवा लेते हैं पर घर की पानी की टंकी की सफाई पर ध्यान नहीं देते जिसका उपयोग हम ब्रश करने, नहाने, कुल्ला करने इत्यादि में करते है। और इस पानी से कई बीमारियों होने का खतरा बना रहता है। इस वजह से संस्था  लोगों को पानी की टंकियों की साफ सफाई के लिए जागरूक करती है। वे उन्हें न्यूनतम राशि पर दुषित जल से होने वाले प्रभाव पर रोक थाम की जानकारी दे रहें है।

उन्होंने बताया कि हमें हर 3 महीने में अपने घरों में लगे पानी की टंकी की स्थिति भी जानते रहना चाहिए यदि हम इतना भी न करना चाहते है तो कम से कम साल में एक बार हमें अपने पानी की टंकी की सफाई कर ही लेनी चाहिए और यह काम हम खुद ही कर सकते हैं यदि हम पानी टंकी की सफाई नहीं करते है तो दुषित जल से फैलने वाली बीमारियों का खतरा हमारे ऊपर बना रहता है। इस अवसर पर डायग्रोस्टिक्स से डॉ चंद्राकर व पुरुषोत्तम मिश्रा मौजूद थे


अन्य पोस्ट