रायपुर
107 पासबुक जब्त, 1 करोड़ लेनदेन भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। व्यक्तिगत दस्तावेज का दुरूपयोग कर सट्टे के लिए बैंकों में खाते खुलवाने वाले 3 युवकों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार किया गया है ।
हर्ष रेसीडेंसी म न0 52 देवपुरी निवासी शत्रुहन लाल जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन वर्ष पूर्व एक मकान को बिक्री करने के दौरान शत्रुहन की मुलाकात निखिल आहूजा से हुई थी। एक दो बार पैसों की जरूरत प?ने पर शत्रुहन को निखिल आहूजा ने उधार दिया था। जिसे समय पर वापस कर दिया था। दो-तीन माह पूर्व न्यू राजेन्द्र नगर स्थित हनुमान मंदिर चौक के पास शत्रुहन ने निखिल आहूजा मुलाकात कर पैसे की आवश्यकता होने पर उधार मांगा था उसके तीन दिन बाद निखिल आहूजा मे उसे फोन कर प्रोग्रेसिव पाईंट के पास बुलाया तथा उससे उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं पास-पोर्ट साइज की दो फोटो लिया और उसके दस्तावेजो का स्वयं की फोटो कापी करवाकर उसेमूल पेन कार्ड एवं आधार कार्ड वापस कर दिया ।अपने पास रखे बैंक के फॉर्म में शत्रुहन से कई जगह हस्ताक्षर करवाया तथा उसे 5,000/- रूपये भी उधार दिया था। प्रार्थी को 23 मई 2024 को ज्ञात हुआ कि निखिल आहुजा मे बताये बिना उसके व्यक्तिगत दस्तावेजो से बैंक में उसके नाम का खाता खोलकर उसमें क्रिकेट सट्टा के पैसो का लेन-देन कर धोखाधडी कर रहा है। इस रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 420, 120बी भादवि. का अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
मुखबीर की मदद से निखिल आहूजा को कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी संजय जसवानी एवं सुनील कुशवाहा के साथ मिलकर शत्रुहन के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के साथ भी धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 107 बैंक पासबुक, 07 मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 50,000/- रूपये जप्त किए । और र उनके खातों में लगभग 01 करो? का लेन-देन किया था। इसकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - निखिल आहूता पिता सुरेश कुमार आहूजा 35 साल निवासी जनता क्वार्टर रौनक किराया भण्डार के पास न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। संजय जसवानी पिता नंदी राम जसवानी 44 साल निवासी सोलस हाईट्स अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। सुनील कुशवाहा पिता रामकरण कुशवाहा 36 साल निवासी प्रेमनगर थाना पंडरी रायपुर।