रायपुर
दो पक्षों में विवाद काउंटर रिपोट दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। सिविल लाइन इलाके में कैमरा का बकाया पैसा न देने की बात को लेकर कल रात युवकों के बीच झगड़ा हो गया। कांता, पंकज ,दीप और गोलू ने करण नायक के साथ गाली गलौज कर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।
संजू नायक ने पुलिस को बताया कि वह शांति नगर कुंदरापारा में रहता है। करण उसका लडक़ा है जो फोटो ग्राफी का काम करता है। कुछ दिन पहले करण ने कांता और उसके साथी से कैमरा लिया हुआ था। जिसका कुछ पैसा करण ने बाद में देने की बात कही थी। शुक्रवार को होली क्रास कब्रिस्तान के पास कांता, पंकज, दीप और गोलू ने करण का रास्ता रोककर कैमरा का बकाया पैसा की मांग कर गाली गलौज कर ने लगे। इस बीच दोनों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच कांता और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देकर डण्डा और किसी नुकीली चीज से करण पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसने पूरी घटना घरवालों को बताई। करण के पिता संजू नायक ने बेटे के साथ थाना जाकर कांता, पंकज, दीप और गोलू के खिलाफ 294, 323,34 का अपराध दर्ज कराई है।
खरोरा पुलिस ने कल रात हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट का मामला दर्ज किया है। राजू और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजू गौरैयया ने पुलिस को बताया कि वह गौरैयया पारा खरोरा में रहता है। वहां कल रात मोहल्ले के ही रहने वाले जीत्तू और उसके साथी नशे की हालत में घर के पास आकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे मना करने पर जीत्तू दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान जीत्तू ने राजू के घर के पास रखे मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ की। नंद कुमार ने राजू और रोशन के खिलाफ मारपीट और पत्नी से धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 294, 506, 323, 427, 34 का अपराध दर्ज किया है। डीडी नगर पुलिस ने भी कल रात मारपीट के मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी अविरल सिंह ने पर्श दीवाल पर मारपीट का आरोप लगाया है।