रायपुर

निगम का मच्छर मारो अभियान शुरू एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान
24-May-2024 7:54 PM
निगम का मच्छर मारो अभियान शुरू एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। नगर प निगम क्षेत्र में नगरवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने निगम ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान शुरू कर दिया है।

जोन नम्बर 6 के वार्ड  59 में  शिव नगर, ताज नगर बस्ती , वार्ड 60 के सिमरन सिटी बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी परिसर  के क्षेत्र के भिन्न स्थानों  में दवा छिडक़ाव और रात में फॉगिंग की गई । कल रात  वार्ड 58 में टैगोर नगर, जैन मन्दिर के समीप जोन 1 के वार्ड 4 के अंतर्गत गंगानगर बस्ती में शिव मन्दिर के समीप के क्षेत्र सहित विभिन्न बस्तियों मार्गो, स्थानों में फॉगिंग अभियान चलाया  गया ।

इधर निगम अमले ने रवि नगर वार्ड में संचालित सरस्वती निवास गल्र्स हास्टल में सूखा और गीला कचरा एकसाथ देने पर 5 सौ रूपए का जुर्माना वसूला।


अन्य पोस्ट