रायपुर
निगम का मच्छर मारो अभियान शुरू एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान
24-May-2024 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। नगर प निगम क्षेत्र में नगरवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने निगम ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान शुरू कर दिया है।
जोन नम्बर 6 के वार्ड 59 में शिव नगर, ताज नगर बस्ती , वार्ड 60 के सिमरन सिटी बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी परिसर के क्षेत्र के भिन्न स्थानों में दवा छिडक़ाव और रात में फॉगिंग की गई । कल रात वार्ड 58 में टैगोर नगर, जैन मन्दिर के समीप जोन 1 के वार्ड 4 के अंतर्गत गंगानगर बस्ती में शिव मन्दिर के समीप के क्षेत्र सहित विभिन्न बस्तियों मार्गो, स्थानों में फॉगिंग अभियान चलाया गया ।
इधर निगम अमले ने रवि नगर वार्ड में संचालित सरस्वती निवास गल्र्स हास्टल में सूखा और गीला कचरा एकसाथ देने पर 5 सौ रूपए का जुर्माना वसूला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे