रायपुर
9 दिनों में पारा 45 डिग्री तक जाने की संभावना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। 25 से नौतपा शुरू हो रही है। इससे एक दिन पहले ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी और उमस के लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। ऐसे में प्रदेशभर में इन नव दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में रहने वाला है।
25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन प्रदेश का तापमान सामान्य से कम है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 40.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 25.7 डिग्री दर्ज हुआ। नवतपा यानि 9 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहता है। इन 9 दिनों में लू और गर्मी अपने चरम पर होती है। नवतपा के दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है इसमें तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। 26 से तापमान में बढ़ोतरी होगी जो 29 मई को चरम पर होगा। इसके बाद से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। वैसे मानसून को 1 जून तक केरल और तटिय क्षेत्रों तक पहुंचने के संकेत है। जोकि छत्तीसगढ़ में 13 जून के आसपास पहुंचेगा। वहीं 16 जून तक जगदलपुर तक पहुंचने की संभावना है। जून के पहले सप्ताह से शुरू हो रहे मानसून से अच्छी बारिश होने के संकेत दिख रहें है। 30 सितम्बर के आसपास मानसून रह सकता है।
माह के अंत में अंधड़ के साथ हल्की बदली-बारिश की संभावना है। मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत प्रदेश में जून के प्रथम सप्ताह से होगी। पंचक के दौरान प्रदेश में उमस और गर्मी बढऩे की संभावना है। 5 जून के बाद प्रदेश मानसून जैसे हालात बनेंंगे। मौसम विभाग ने आज शाम रात राज्य के दक्षिणी इलाके बस्तर में तेज आंधी के साथ गरज-चमक लेकर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।