रायपुर

चांद शाह वली का उर्स 26 से
24-May-2024 7:20 PM
चांद शाह वली का उर्स 26 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। हजरत सैय्यद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह  तीन मजार नाके वाले बाबा (पुराना फायर ब्रिगेड चौक ) का उर्स पाक 26,27 और 28 मई को मनाया जाएगा। पहले दिन इतवार को शाम 4 बजे असर की नमाज के बाद चादर निकाली जाएगी जो शहर का गश्त करते हुए वापस  मजार शरीफ पहुंचेगी। बाद नमाज मगरिब चादर पोशी की जाएगी। इसी दिन बाद नमाज ईशा इमरान अशरफी  और सैयद अशरफ अशरफी (विद्या नगर) की तकरीर होगी। मजार के खादिम शेख रहीम, शेख शमीम और शेख निजाम ने बताया है कि सोमवार को  न्याल बंधुओ की कव्वाली और समा महफिल का प्रोग्राम रखा गया है। 28 मई  को सुबह 10 बजे कुल की फातिहा और  लंगर होगा।


अन्य पोस्ट