रायपुर

श्री वासुपुज्य जिनालय के निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
21-May-2024 7:06 PM
श्री वासुपुज्य जिनालय के निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

रायपुर, 21 मई। दिगंबर जैन मंदिर डी.डी. नगर में  रविवार को मंदिर समिति 24 के नवनिर्वाचित सदस्यो ने शपथ  ले कामकाज सम्हाला।

इनमेंअध्यक्ष सिंघई नरेश जैन, उपाध्यक्ष - रमेश जैन,अनिल कला, डॉ विशाल जैन सचिव, सिंघई विकास जैन कोषाध्यक्ष सिंघई राजेश जैन सह सचिव-  दीपक जैन, मनोज जैन,कार्यकारिणी सदस्य-बाहुबली जैन, महेंद्र जैन, शशांक जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव कुमार जैन , विशेष अतिथि यशवंत जैन अध्यक्ष मालवीय रोड मंदिर समिति  रायपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

साथ ही विशेष अतिथि राजेश जैन अध्यक्ष टैगोर नगर मंदिर व कार्यकारिणी सदस्यगण,एवं अतुल जैन,  अशोक जैन,  पवन सेठी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।  पूरी कार्यकारिणी ने जिनप्रतिमाओ को साक्षी मानकर शपथ ली।


अन्य पोस्ट