रायपुर

छोटा हाथी पलटने से बच्ची की मौत, आधा दर्जन घायल
20-May-2024 2:50 PM
छोटा हाथी पलटने से बच्ची की मौत, आधा दर्जन घायल

रायपुर, 20 मई। एक सडक़ हादसे में एक बच्ची की मौत और  6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है। यहां पचेड़ा से नरदहा के बीच निर्माणाधीन सडक़ पर नाले में सवारियों से भरा छोटा हाथी वाहन  पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए। ड्राइवर भी इसी परिवार का बताया गया है । ये सभी शादी से लौट रहे थे। इस घटना में  एक 12 साल की नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 5 घायलों को निजी अस्पताल भेजा है। इनमे से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अन्य पोस्ट