रायपुर

23 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार,वेस्पा स्कूटर जब्त
20-May-2024 2:46 PM
23  किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार,वेस्पा स्कूटर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई।  टिकरापारा इलाके के तरूण बाजार सतनाम भवन के पास एक युवक को 4.63 लाख  गांजे के साथ पकडा। वह यह  गांजा को धमतरी से लेकर  रायबरेली उ लेकर जा रहा था।

मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि  तरूण बाजार सतनाम भवन के पास एक  हल्के हरे रंग का हाफ टी शर्ट पहना है।लाल रंग के वेस्पा स्कूटर सीजी 04 एम.व्हाय. 8138 में रखे एक पीले कलर की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा है। पुलिस टीम मौके पर जाकर उसे पकडा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण देवांगन पिता स 42 साल साकिन गोबरा नयापारा तिरंगा चौक के पास गोबरा नयापारा, हाल पता संतोषी नगर बंगालीपारा दुर्गापारा  टिकरापारा बताया। बोरी की तलाशी  में गांजा मिला। जो कुल 23.150 किलो था। पुलिस ने गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया जिसकी  कीमत लगभग 4.63 लाख है।व टिकरापारा पुलिस ने   नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की ।


अन्य पोस्ट