रायपुर

मैच हारने और दुकान आए ग्राहक को लेकर मारपीट
20-May-2024 2:45 PM
मैच हारने और दुकान आए ग्राहक को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। गार्डन में क्रिकेट मैच हार जाने, शराब न पिलाने और दुकान आए ग्राहक को लेकर जानलेवा हमले की घटनाएं दर्ज की गई।

 खमतराई के धनलक्ष्मी नगर में दुकान में आए ग्राहक को लेकर शिवम,रियाद खान, मनीष शर्मा ने दिनेश रजक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। यह ग्राहक, शिवम व अन्य की दुकान से निकलकर दिनेश की दुकान में गया था। दिनेश ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। टिकरापारा के गोकुलनगर गार्डन में समीर गवली, राजकुमार व अन्य क्रिकेट मैच खेल रहे थे। समीर व साथी मैच हार गए। इससे उपजे विवाद पर समीर व साथियों ने एक नाबालिग को हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की।

जोरापारा के ठाकरुदेव मंदिर के पास रहने वाली संगीता साल्वे,बहन गुंजा,बहनोई प्रदीप यादव के साथ पुरानी रंजिश पर देवेश दिनेश सोनकर पुनेश ने गाली गलौज मारपीट कर पत्थर दे मारा। खरोरा के भैंसा गांव निवासी सुंदर धीवर, हरीश,महेश, लखन ने खेलन धीवर (40) को शराब पिलाने कहा। उसके मना करने पर मारपीट की। संबंधित थाना पुलिस ने धारा 294,506,323,34 के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट