रायपुर

एक नाबालिग समेत तीन कोचिए 12 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ाए
19-May-2024 2:41 PM
एक नाबालिग समेत तीन कोचिए 12  लीटर देशी शराब के साथ पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई।
सरस्वती नगर और तिल्दा पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया । इनसे 12 लीटर शराब और एक स्कूटी जब्त कर जेल भेज दिया गया है।

मुखबीर की सूचना पर सरस्वती नगर पुलिस ने बीएसयूपी  कॉलोनी कोटा स्थित पानी टंकी के पास शराब बेच रहे दो लोगों को घेरा।  पूछताछ में एक मे  अपना नाम संतोष धृतलहरे पिता बिसउवा धृतलहरे  29 साल  बीएसपी कॉलोनी कोटा  बताया। उसके साथ एक नाबालिग भी था। दोनों एक  मटमेले थेले मे देसी मदिरा मसाला शराब  32 पौवा कीमत 3520 रुपए एवं स्कूटी  सीजी 04 ष्ठस् 5430 को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।

उधर तिल्दा नेवरा पुलिस मे  शीतला मंदिर के पास सिनोधा में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा  26 साल साकिन उड़ेला हथबंद को घेराबंदी कर पकडा। उसके पास एक सफेद रंग की बोरी में  38 पौवा देशी मदिरा शराब मात्रा 6.840  लीटर कीमत-4180/रूपये मिली।  शराब कर आरोपी को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट