रायपुर

टैगोर नगर में चोर सक्रिय, कुछ दिनों के भीतर दुसरी वारदात
19-May-2024 2:38 PM
टैगोर नगर में चोर सक्रिय, कुछ दिनों के भीतर दुसरी वारदात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई।
टैगोर नगर में चोरियां  नहीं थम रहीं। पिछले दिनों सांई गार्डन के पास रहने वाले एक चिकित्सक के निवास से दिन दहाड़े चोरी के बाद बीती रात वही नजदीक निवासरत  मुख्य आयुक्त भारत स्काऊट गाइड सुरेश शुक्ला के निवास में भी चोरी हुई। 

 मिली जानकारी अनुसार बीती रात वहीं निवासरत मुख्य आयुक्त स्काऊट गाइड के निवास से एक बेबी स्कूटर,प्लास्टिक कुर्सीया ,कुछ बरतन बाल्टी,आदि ले गए।यह घटना रात 3 से सुबह  6 बजे के बीच होने का अनुमान है। बेबी स्कूटर, 3 कुर्सी कुछ बाल्टी बर्तन कीमत 15- 20 हजार बताई गई है।

उधर कल दोपहर हर्षित कॉर्पोरेट बिल्डिंग आमानाका के पास से चोरी हो गई।सीजी 04-एच & 6153 नंबर की यह स्कूटी भवानी नगर कोटा निवासी शुभांगी चौरे ( 23) की थी। उसने सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

इधर राजकीय विश्राम गृह पहुना के सामने निर्माणाधीन भवन में घुसकर चोर 80 हजार के बिजली के तार ले भागे। यह चोरी पिछले माह हुई थी। रोहिणीपुरम निवासी गौरव पांडे ने कल रात सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
 


अन्य पोस्ट