रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। अब तक दो ठग कॉल कर अधिक प्राफिट के लिए निवेश, और टॉस्क पूरा करने के नाम पर लाखों रूपए उड़ा लेते रहे। इसमें हो रही गिरफ्तारी को देखते हुए ठगों ने अब एक नया तरीका निकाल लिया है।
नहरपारा में गुप्ता कांप्लेक्स निवासी छवि अग्रवाल ( 46) ने कल रात गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बीते 9-12 फरवरी के बीच अग्यात व्यक्ति ने छवि के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक ब्रांच के खाते से यूपीआई,और आइएमपीएस के जरिए 6.62 लाख रूपए निकाल लिए । छवि कल अपने पास बुक में ट्रांजेक्शन प्रिंट कराने बैंक गई तब प्रिंट लेने पर इसका पता चला। छवि के पति अनुप अग्रवाल कारोबारी बताए गए हैं। अग्यात ठग ने इस दौरान कभी भी छवि या पति को कोई कॉल भी नहीं किया जैसे अमुमन आनलाइन ठगी के लिए ठग करते हैं। बिना कॉल किए इतनी बड़ी रकम कैसे निकले छवि और पुलिस की समझ से परे है। इस संबंध में बैंक के ही किसी जानकार का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि गंज टीआई इसे विशुद्ध रूप से आनलाइन ठगी ही मान रहे हैं,उनकी नजर में यह बैंक कर्मी का किया कारनामा नहीं है। वे साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रहे हैं। छवि ने कल गंज थाने में धारा 420,66डी आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।
1.3 करोड़ के बीज बेचकर डिस्ट्रीब्यूटर ने की अमानत में खयानत
सीड (बीज) कंपनी के स्टाकिस्ट ड्रिस्ट्रीब्यूटर ने ही 1.3 करोड़ का माल बेच खाया।कंपनी ने जांच के बाद पुलिस मे धोखाधड़ी ,अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया। खमतराई पुलिस के अनुसार हैदराबाद की बीज कंपनी महिंद्रा सीड्स ने राजेश खेतान को छत्तीसगढ़ के लिए अपना ड्रिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया था। कंपनी ने बीते सीजन में बीज विक्रय के लिए राजेश के रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में जुलाई -23 से फरवरी -24 के बीच 76 हजार टन धान बीज रखवाया था। और यह अनुबंध किया था कि कंपनी के बताए ट्रांसपोर्टर के जरिए खरीदार को राजेश सप्लाई करेगा।राजेश खेतान ने इसके इतर अपना बिजनेस शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर कंपनी ने जांच किया तो राजेश और अन्य कर्मियों ने 83447 किलो धान नहीं था। जिसे राजेश ने अन्यत्र बेच दिया। इस बीज की कीमत 1.3 करोड़ रूपए होती है। पुलिस के अनुसार कंपनी की ओर से अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर निवासी घनश्याम पाल (34) ने कल रात थाने में धारा 420,406 के तहत मामला दर्ज कराया।