रायपुर
रोड डिवाइडर का निगम कर रहा रंगरोगन
18-May-2024 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। निगम क्षेत्र में विभिन्न मार्गो के मार्ग विभाजकों का रंगरोगन कर सुन्दरता निखारने का कार्य निरंतर प्रगति पर है।
निगम केनाल लिंकिंग रोड कटोरा तालाब, जेल रोड, मालवीय रोड, जयस्तंभ चैक, शास्त्री चैक, कालीबाडी चौक, ओसीएम चौक सहित विभिन्न मार्गो के मार्ग विभाजको को रंगरोगन करा रहा है। ऐसे मार्ग विभाजको एवं चौक चैराहो को चिन्हित किया गया है, जिनमे पूर्व में कराये गये रंगरोगन एवं पेंट के कार्य उखड़ गये है। अधिकारियों को यह कार्य मानसून की बारिश के पूर्व तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश निगम आयुक्त ने दिए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे