रायपुर

एयरपोर्ट में चाकू लहराकर धमकाने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
18-May-2024 3:38 PM
एयरपोर्ट में चाकू लहराकर धमकाने वाला टैक्सी ड्राइवर  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई
माना एयरपोर्ट में  मारपीट एवं चाकू से आतंकित करने वाले युवक  शेख समीर गिरफ्तार कर लिया गया है।
एयरपोर्ट के कार पार्किंग स्थल में काम करने वाला प्रशांत विश्वकर्मा गुरूवार 1को दोपहर 15.45 बजे वाहनों को पार्किंग स्थल में सही तरीके से  पार्क करा रहा था। उसी समय टैक्सी ड्रायवर समीर  टैक्सी लेकर आया और अपने टैक्सी को गलत ढंग से पार्क किया। जिसे प्रशांत ने  सही तरीके से टैक्सी पार्क करने कहा।  तो समीर ने कहा कि तू कौन होता है टैक्सी पार्क कराने वाला कहकर  गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देकर आज तेरे को देख लूंगा कहते हुये अपने कमर के पास से चाकू को निकालकर अपने हाथ में रखकर उसे हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगा ।बीच बचाव करने आ रहे लोगों को चाकू लहराते हुये डरा धमका कर वहां से भाग गया।  प्रशांत की रिपोर्ट पर  थाना माना में धारा 294, 506, 323 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत ताज चौक तेलीबांधा निवासी शेख समीर (34)को गिरफ्तार और चाकू* जप्त  किया गया। 
 


अन्य पोस्ट