रायपुर

केंद्रीय विद्यालय नवा रायपुर में केवल कॉमर्स की पढ़ाई
17-May-2024 7:33 PM
केंद्रीय विद्यालय नवा रायपुर में केवल कॉमर्स की पढ़ाई

रायपुर, 17 मई। नवा रायपुर केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ कॉमर्स पढऩे वाले स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे। प्राचार्य ने सूचना पत्र में लिखा, केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर से सत्र 2023-24 में कक्षा दसवी उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर में कक्षा 11 वी में वाणिज्य संकाय  ही उपलब्ध है । यदि आप अपने पाल्य को कक्षा 11 वी (वाणिज्य संकाय) में प्रवेश दिलाना चाहते है, तो आप विद्यालय के कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सभी दस्तावेजों की कॉपी के साथ े 21 मई तक समय 10 बजे से 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।


अन्य पोस्ट